33 वार्ड पुराने ढांचे में रहेंगे, 47 में बदलाव, 95% लोगों के वार्ड वही रहेंगे, पश्चिम के 26 और पूर्व के 21 वार्डों का परिसीमन

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन परिसीमन में जुटा है। बंद कमरों में गोपनीय तरीकों से वार्डों की सीमाएं तय रही हैं। इसलिए इस वक्त राजनीतिक दलों के बीच राजनीति गरमाई है लेकिन भास्कर परिसीमन की पूरी रिपोर्ट प्रशासन से पहले ही बता रहा है। अच्छी खबर ये है कि 47 वार्डों की सीमाएं बदलने के बाद भी सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों के वार्ड बदलेंगे। 95 प्रतिशत लोगों के वार्ड वही रहेंगे। यानी जिन वार्डों में छेड़छाड़ हो भी रही वहां कुछ गलियां ही इधर-उधर हो रही हैं। दरअसल कलेक्टर ने कुछ समय पहले ही एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर परिसीमन रिपोर्ट 5 मई तक मांगी थी। पांच मई तक सिर्फ पश्चिम विधानसभा के वार्डों की ही परिसीमन रिपोर्ट तैयार हो सकी थी। मंगलवार को पूरा सिस्टम पूर्व विधानसभा के वार्डों के परिसीमन में जुटा रहा। खबर है कि शहर में 33 वार्ड ऐसे हैं जिनकी ना तो कोई सीमा बदलेगी ना कोई जनसंख्या जुड़ेगी-घटेगी। 47 वार्ड ऐसे हैं जहां छेड़छाड़ होगी। इसमें पश्चिम विधानसभा के 26 वार्ड हैं। बीकानेर पूर्व के 21 वार्डों की सीमाओं में बदलाव किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि रात तक ये रिपोर्ट कलेक्टर तक जाएगी। हालांकि भास्कर के पास ये संभावित सूची है क्योंकि नगर निगम में रात तक बंद कमरे में काम होता रहा। अधिकृत तौर पर इस सूची पर कोई कमेंट नहीं कर रहा। कांग्रेस ने लिखा पत्र, पूछा किसने किया सर्वे कांग्रेस को खबर लगी कि परिसीमन कुछ इस तरह से किया जा रहा जिससे कांग्रेस के मजबूत गढ़ में सेंध लगाई जा सके। जैसे वार्ड 55, 18 समेत कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां भााजपा 3 बार के निकाय चुनाव नहीं जीत पाई। इसको लेकर पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार ने कलेक्टर को पत्र लिखा। बीकानेर पूर्व विधानसभा के वार्ड बीकानेर पश्चिम विधानसभा के वार्ड बीकानेर पश्विम एवं पूर्व विधानसभा के इन वार्डों में हुआ है परिसीमन, कुछ में नए हिस्से जुड़े, कुछ में कम हुए ये वो 33 वार्ज जो जस के तस : 2, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 31, 32, 34, 35, 38, 39, 40, 41, 43, 48, 56, 58, 67, 69, 70, 77 वार्ड में कोई परिसीमन या बदलाव नहीं होगा। ये कुल 32 वार्ड हैं। यानी नगर निगम सिर्फ 48 वार्डों में ही परिसीमन की कवायद में जुटा है। वार्ड 6 : वार्ड 6 का उत्तरी हिस्सा वार्ड 28 में जोड़ा गया। वार्ड 9 : शिवबाड़ी मंदिर के पीछे की गलियां वार्ड 33 में जाएंगी। वार्ड 13 : रथखना वाला एरिया वार्ड 51 में जोड़ा गया। वार्ड 28 : वार्ड 6 का कुछ हिस्सा 28 में आया। वार्ड 29 : इस वार्ड का कुछ हिस्सा 30 में दिया गया। वार्ड 30 :29 वार्ड से कुछ हिस्सा शामिल हुआ। वार्ड 33 : वार्ड 9 का कुछ हिस्सा इस वार्ड में आया। वार्ड 36 : वार्ड 37 का कुछ हिस्सा 36 में आया। वार्ड 37 : वार्ड 54 का कुछ हिस्सा 37 में आया। वार्ड 49 : वार्ड 50 और 64 का कुछ हिस्सा इसमें शामिल हुआ। वार्ड 50 : वार्ड बड़ा हुआ क्योंकि 49 का कुछ हिस्सा आया। वार्ड 51 : वार्ड 13 से रथखाना कॉलोनी व वार्ड 66 का अलखसागर इलाका में आया। वार्ड 52 : वार्ड 51 का कुछ हिस्सा 52 में दिया गया जबकि कुछ इलाका 66 में गया। वार्ड 53 : वार्ड 36 का कुछ इलाका 53 में आया। वार्ड 54 : इस वार्ड का कुछ हिस्सा 37 में गया। वार्ड 64 : वार्ड 65 से रानीबाजार का कुछ एरिया 64 में आया। 64 का कुछ एरिया 49 में गया। वार्ड 65 : रानीबाजार क्षेत्र के कुछ इलाका वार्ड 64 में जोड़ा। वार्ड 66 : इस वार्ड से अलखसागर एरिया हटाया गया। वार्ड 68 : वार्ड 52 का कुछ हिस्सा इसमें आया। वार्ड एक : ब्लॉक संख्या 10 को वार्ड 21 में जोड़ने की तैयारी। वार्ड 19 : ब्लॉक संख्या 14-1 को इस वार्ड से हटा दिया। वार्ड 21 : ब्लॉक संख्या 14-1 को इस वार्ड में जोड़ो गया है। वार्ड 24 : ब्लॉक संख्या 117 को इस वार्ड से हटा दिया। वार्ड 25 : शीतलागेट के आसपास के इलाके और कादरी कॉलोनी को वार्ड 45 और 62 में जोड़ने की तैयारी। वार्ड 26 : वार्ड 46 का पश्चिमी हिस्सा वार्ड 26 में जोडा गया। वार्ड 27 : वार्ड 46 का दक्षिणी हिस्सा वार्ड 27 में शामिल करेंगे। वार्ड 42 : सर्वोदय बस्ती, पंडित धर्म कांटे को छोड़ बाकी इलाका 55 में जोड़ा। वार्ड 44 : ब्लॉक 117 को इस वार्ड से हटाया। वार्ड 45 : इस वार्ड का पूर्वी हिस्सा 61 में जोड़ा जाएगा वार्ड 55 : इसमें सर्वोदय बस्ती, पंडित धर्म कांटे के इलाके को छोड़ते हुए बाकी हिस्सा 55 में जोड़ा। वार्ड 57 : वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा और वार्ड 73 का पश्चिमी हिस्सा 57में शामिल किया। वार्ड 59 : वार्ड का पूर्वी हिस्सा वार्ड 75 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 60 : वार्ड 75 का दक्षिणी हिस्सा इस वार्ड में जुड़ेगा। वार्ड 61 : वार्ड 45 से हिस्सा जोड़ा गया व वार्ड 61, 62,63 में भी जोड़ा गया। वार्ड 62 : वार्ड 25 व 61 से हिस्सा वार्ड 62 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 63 : वार्ड 61 व 76 से कुछ हिस्सा जोड़ा जाएगा। वार्ड 71 : वार्ड 56 का पूर्वी हिस्सा व वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा वार्ड 73 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 72 : वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा 72 में व वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा 73 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 73 : वार्ड 72 का दक्षिणी हिस्सा व वार्ड 74 का भी हिस्सा इसमें जोड़ा जाएगा। वार्ड 74 : वार्ड 74 का पूर्वी हिस्सा 73 में व 73 का दक्षिणी हिस्सा 74 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 75 : वार्ड 59 का पूर्वी हिस्सा वार्ड 75 में व 75 का दक्षिणी हिस्सा 63 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 76 : वार्ड 76 से दक्षिणी-पश्चिमी कोना वार्ड 63 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 78 : वार्ड 71 का दक्षिणी हिस्सा व वार्ड 79 का उत्तरी कोना 78 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 79 : वार्ड 80 से 79 में जोड़ा जाएगा। 79 का उत्तरी कोना वार्ड 78 में जोड़ा जाएगा। वार्ड 80 : वार्ड 75 व 73 से वार्ड 80 में जोड़ा गया तथा वार्ड 80 से कुछ हिस्सा 79 में जोड़ा जाएगा।