Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
32 एएनएम को 5 माह बाद मिलेगी नियमित सैलरी - Bharatpur Blog

32 एएनएम को 5 माह बाद मिलेगी नियमित सैलरी

बारां| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना के प्रयासों से 32 एएनएम को बड़ी राहत मिली है। इनका वेतन पिछले पांच माह से अटका हुआ था। कारण था कि आईएफएमएस पर इनके पद अपलोड नहीं हुए थे। डॉ. सक्सेना ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने निदेशक अराजपत्रित से संपर्क किया। इसके बाद निदेशक ने संयुक्त निदेशक को निर्देश दिए। आदेश हुआ कि कोटा जोन से समकक्ष या उच्च पद से वेतन जारी किया जाए। अब इन सभी 32 एएनएम को नियमित वेतन मिलेगा। डॉ. सक्सेना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।