230 डिग्री पारा, 3 दिन और बादल छाएंगे

बीकानेर | मौसम का मिजाज मानूसन जैसा हो गया। कब बादल आएं, कब बूंदाबांदी और कब आसमान साफ। कुछ पता नहीं चल रहा। बीती रात वापस तेज हवा तो चली मगर बारिश नहीं हुई। सुबह भी बादल थे मगर दोपहर में तेज धूप खिल गई। बुधवार को वापस तेज हवाएं और बादल रहने की संभावना है। बारिश ना होने से रात का पारा 3 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 35.2 डिग्री रहा। हालांकि बीते 24 घंटे से बारिश तो नहीं हुई मगर अब आने वाले 3 दिन और ऐसे हैं जिससे बारिश और आंधी की संभावना है। 10 के बाद आसमान वापस साफ हो जाएगा। फिर लोगों को वापस लू के थपेड़े खाने को तैयार रहना होगा। 15 मई तक लू चलने की संभावना है। सबसे परेशान करने वाले दिन नौतपा के होने की संभावना है। 25 मई से नौतपा है जब गर्मी सबसे ज्यादा परवान पर होगी। मई बीतने के बाद जून में प्री-मानसून की बारिश से आंशिक राहत मिल सकती है।