Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से वाहन रैली - Bharatpur Blog

14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से वाहन रैली

भास्कर संवाददाता | पाली डॉ. आम्बेडकर प्रगतिशील युवा संस्था, शनिवार को अम्बेडकर जयन्ती समारोह की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल परिहार के सानिध्य में सम्पन्न हुई। संस्था के सचिव अचलाराम ने जानकारी दी कि समारोह के अंतर्गत 14 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक अम्बेडकर सर्कल पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली रैली प्रभारी विजय परिहार व प्रताप भटनागर तथा भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गांधी मूर्ति होते हुए आम्बेडकर भवन तक जाएगी। मुख्य समारोह प्रातः 11 बजे आम्बेडकर भवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर एलएन मंत्री, सहायक पुलिस अधीक्षक पाली, आईपीएस उषा यादव, विजय जोशी एवं अतिरिक्त अश्विनी के. पंवार मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक में जीवराज चौहान, नेमीचंद बारोलिया, राहुल जाम, वेलाराम राठौड़, विनोदकुमार भंसाली, अशोक बोस, गोवर्धन प्रजापत, मनोहर बोस, मदनलाल डांगी, सुरेश भाटी, घीसाराम रांगी, मोहनलाल कुर्डिया, अरविंद परिहार, चैनाराम पंवार, हितेष, जितेंद्र राणा, महेंद्र भाटी एवं अनिल रील सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।