भरतपुर| विजय नगर कॉलोनी में गरीब बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। मिशन स्मार्ट मानव कल्याण शैक्षिक एवं पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष हरिओम फौजदार के आदेशानुसार सचिव नेहा सोलंकी ने बच्चों में पाठ्य सामग्री का निशुल्क वितरण किया। बच्चों को समझाया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना जरुरी है।