10 साल के भूपत ने लौटाई सोने की चेन

भास्कर न्यूज | बाड़मेर खड़ीन निवासी मोटाराम साईं की दो तोला सोने की चेन रास्ते में गिर गई थी। यह चेन जायडू निवासी 10 वर्षीय भूपत जागिड़ को मिली। भूपत ने चेन मिलने की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने चेन के असली मालिक मोटाराम साईं से संपर्क किया। इसके बाद चेन उन्हें लौटा दी गई। भूपत ने ईमानदारी का परिचय दिया। इस मौके पर भीयाराम खोड़ीयाल खड़ीन और विरमाराम जागिड़ जायडू मौजूद रहे। बाड़मेर. चेन लौटाते भूपत जांगिड़।