1.5 महीने में दूसरी बार 3 डिग्री के पास आया पारा

अलवर| पिछले दो दिनों से शहर का मौैसम बदल गया है। रात में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। सोमवार को शहर न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस महीने में पहली बार तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया है। इससे पहले इस सीजन में 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा था। रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शहर में सोमवार को दिनभर मौैसम साफ रहा। सर्द हवा नहीं चलने दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होती गई। दोपहर 2.30 बजे तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रात को गलन के कारण फिर से सर्दी का असर बढ़ गया। मौैसम विभाग ने 30 जनवरी तक मौैसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।