Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:पिता-बेटा 30 पर्सेंट तक झुलसे, दोनों कमरे में सो रहे थे - Bharatpur Blog

हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:पिता-बेटा 30 पर्सेंट तक झुलसे, दोनों कमरे में सो रहे थे

हीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पिता-पुत्र झुलस गए। दोनों साथ में एक कमरे में सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दोनों को हॉस्पिटल लेकर गए। दोनों के मुंह और हाथ-पैर झुलसे हैं। हादसा अलवर सदर थाना क्षेत्र के चिकानी गांव में गुरुवार रात करीब 11 बजे का है।
चिकानी गांव में रहने वाले मदनलाल प्रजापत (55) अपने बेटे भगवत प्रसाद के साथ कमरे में सो रहे थे। कमरे में सर्दी से बचाव के लिए हीटर भी लगा रखा था। शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और दोनों करीब 30 पर्सेंट झुलस गए। मदनलाल के भाई हुकुम ने बताया- मदनलाल का बेटा भगवत एक साल से दिमाग की बीमारी से जूझ रहा है।