भरतपुर| विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि कुम्हेर गेट कोतवाली क्षेत्र की टकसाल वाली गली में लगी हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाली टाइल्स हटाई जाएं। जिला अध्यक्ष विष्णु सैनी ने बताया कि इन टाइल्स को खुले में पेशाब करने वालों को रोकने के लिए लगाया गया है। यह हिंदू समाज का अपमान है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। समाज में रोष है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम वहां से टाइल्स हटवाए। साथ ही बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए शौचालय की व्यवस्था करे। शहर में जहां भी देवी-देवताओं की फोटो वाली टाइल्स अपमानजनक स्थिति में लगी हैं, उन्हें चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला मंत्री विनोद मडरपुर, शहर अध्यक्ष कमल कपूर, लखन शर्मा, शुभम सेंथरा, जिला संयोजक कोमल शर्मा, सोनू कुमार, अमित चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
