Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
सुनसान सड़क पर युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, मौके पर मिली वस्तुओं से पहचान के प्रयास शुरू - Bharatpur Blog

सुनसान सड़क पर युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची, मौके पर मिली वस्तुओं से पहचान के प्रयास शुरू

रविवार सुबह मंडपिया चारणान के माधोपुर मार्ग स्थित क्रिकेट मैदान के निकट एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची मामला मंगरोप थाना क्षेत्र का है, थाना प्रभारी ने विजय मीणा ने बताया कि आज सुबह क्रिकेट मैदान के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवती का देखा तो पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंचे हैं।प्रारंभिक जांच में शव के पास से एक मोबाइल फोन, बीएसएल फैक्ट्री की कैंटीन का कूपन, गणेश छाप तम्बाकू, दो बादाम ऑयल पाउच, एक लंच बॉक्स बरामद हुआ है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर महिला की एक जोड़ी चप्पल तथा शराब और बीयर की खाली बोतलें भी मिली हैं,जिससे घटना के संदिग्ध होने के संकेत मिल रहे हैं।मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस आस-पास के इलाकों में लापता युवती की रिपोर्ट और मिले सामानों के आधार पर जांच कर रही है। मौके पर मिले फैक्ट्री कार्ड के आधार पर जांच मौके पर बीएसएल फैक्ट्री के मिले कार्ड पर ललता नाम लिखा था फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ के बाद पता चला है कि युवती चितौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र की है युवती की डिटेल लेने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई है। एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना पर एसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी पारसमल जैन एवं आईपीएस माधव उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मंगरोप थाना पुलिस को साक्ष्य सुरक्षित रखने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देर रात बच्चों ने देखा लेकिन डर कर भागे इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी को बताया है कि रात को करीब 8.30 बजे गांव के ही कुछ बालक शौच के लिए गए थे वहां उन्होंने माधोपुर रोड पर एक युवती को सुनसान जगह पर खड़े देखा था इसपर बच्चे साया समझकर डरकर भाग छूटे।