Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
सीएनजी टैक्सी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग - Bharatpur Blog

सीएनजी टैक्सी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

बाड़मेर | शहर के गादान रोड पर मंगलवार को सीएनजी थ्री व्हीलर टैक्सी में अचानक आग लग गई। जिसके कारण टैक्सी पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक पुरखाराम अपनी सीएनजी थ्री व्हीलर टैक्सी में सवारियों को छोड़कर वापस बाड़मेर की तरफ आ रहा था। उसी दौरान गादान रोड पर चलती टैक्सी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। टैक्सी में आग देख चालक पुरखाराम ने टैक्सी को सड़क किनारे लगाया तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही ​अ​ि​ग्नशमन वाहन को भी सूचित किया। लेकिन जब तक ​अ​ग्निशमन वाहन पहुंच पाता तब तक टैक्सी पूरी तरह से जल गई। जिसके कारण टैक्सी चालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा। टैक्सी चालक पुरखाराम ने बताया कि 6 माह पहले ही उसने यह सीएनजी टैक्सी खरीदी थी।