जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स ने एक बुजुर्ग को ट्रैप कर धमका 38 लाख रुपए ऐंठ लिए। सीबीआई अफसर बनकर कॉल कर साइबर क्रिमिनल्स ने मनी लॉड्रिंग केस में अरेस्ट करने की धमकी दी थी। करणी विहार थाने में पीड़ित बुजुर्ग ने साइबर क्राइम की FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (करणी विहार) हवा सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया- करणी विहार इलाके के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 9 अक्टूबर को उनके वॉट्सऐप पर एक युवक ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बोलना बताया। खुद का परिचय देने के बाद बातचीत करने का कारण बताया। बोला- आपके आधार कार्ड से किसी ने फेक सिमकार्ड जारी करवाया। सिमकार्ड का मिसयूज करके बैंक अकाउंट खुलवाया है। जिसमें 2 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। मनी लॉड्रिंग को लेकर सीबीआई में FIR दर्ज हुई है। मनी लॉड्रिंग केस में आपको और आपकी पत्नी को अरेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल आने लगे। कॉल कर मनी लॉड्रिंग और डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी जाने लगी। 9 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक धमकी देकर अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 37 लाख 52 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। लगातार मिल रही धमकियों से रुपए मांगने पर साइबर क्रिमिनल्स के ट्रैप का एहसास हुआ। करणी विहार थाने में पीड़ित बुजुर्ग ने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट के आधार पर मामला दर्ज करवाया।