सरसों व गेहूं के भाव में स्थिर रहेंगे

अलवर| कृषि उपज मंडी में सरसों व गेहूं के भाव में स्थिर रहने के आसार हैं। मंडी के व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नई सरसों की आवक की संभावना के बीच सरसों के भाव में ठहराव रहेगा। ऑस्ट्रेलिया से चने के आयात और चने की नई फसल की मंडी में आवक जल्द शुरू होने के बीच मंडी में इसके भाव में नरमी आएगी। इसके साथ ही बाजरे के भाव में भी नरमी आएगी। क्योंकि बाजरे की मांग अब कम हो रही है। ग्वार, कपास व जौ के भाव भी स्थिर रहेंगे। ग्वार का निर्यात बढ़ने पर इसके भाव में तेजी आने की संभावना है। इस बीच मंडी में सोमवार को चना के भाव में नरमी आई। सरसों के भाव में तेजी रही। अन्य जिंसों के भाव में बदलाव नहीं आयाा। मंडी में भाव इस प्रकार रहे। गेहूं- 2960 से 3100 रुपए, जौ-2400 से 2500 रुपए, बाजरा-2375 से 2485 रुपए, चना- 5600 से 5800 रुपए, सरसों-5400 से 5900 रुपए, ग्वार-45000 से 5000 रुपए, कपास- 6100 से 7100 रुपए, तिल्ली 9500 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल। बड़ौदामेव मंडी भाव गेहूं – 3031 रुपए, सरसों – 5360-5522 रुपए, बाजरा – 2376-2425 रुपए, कपास. – 6761-7030रुपए