Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक ने देखा नशा मुक्ति केंद्र - Bharatpur Blog

समाज कल्याण विभाग उपनिदेशक ने देखा नशा मुक्ति केंद्र

चित्तौड़गढ़ | विश्वास सेवा संस्था, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बराड़ा का समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र गढ़वाल ने निरीक्षण किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में भर्ती मरीजों की दिनचर्या के बारे में जानकारी लेकर नशे की लत को छुड़ाने के संबंध में किए जाने वाली गतिविधियों, भोजन व्यवस्था, लाइब्रेरी,मनोरंजन के साधनो, ईनडोर व आउटडोर गेम के बारे में जाना। संस्था मे भर्ती मरीजों को किस प्रकार नशे की समस्या से निजात दिलाते हैं। इसकी पूरी जानकारी ली। उन्होंने संस्था में भर्ती मरीजों से बातचीत की। संस्था के उपाध्यक्ष शोभालाल धाकड़, काउंसलर ऋतुराज शर्मा भी उपस्थित रहे। मरीजों को नशा छोड़ने के संबंध में प्रेरित किया, जिससे वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। पुष्पेन्द्रसिंह, कालूलाल धाकड़, दिग्विजयसिंह व राधेश्याम धाकड़ उपस्थित थे।