स्वामी सत्यानंद महाराज तीन दिवसीय सत्संग सात मई से आनंद आश्रम में शुरू होगा। यह आयोजन रानी बाज़ार स्थित आनंद आश्रम में किया जाएगा। आयोजन से जुड़े राधेश्याम अग्रवाल 4.30 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन होंगे। मंगलवार को सत्यानंद महाराज आश्रम पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश हित सर्वोपरि है। हम यहां सत्संग करने आए हैं लेकिन देश हित शस्त्र उठाने पड़े तो भी हम पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म हित में भगवान कृष्ण ने भी शस्त्र उठाए थे। उन्होंने सात मई को साइरन बजने पर कहा कि देश हित पहले हैं। साइरन बजे तो सभी उसका पालन करें।
