Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
श्री आनंदपुर धाम के संत-ट्रस्टी ने उपमुख्यमंत्री से की शिष्टाचार-भेंट:परमहंस दाता दयाल सत्संग में पधारने का दिया निमंत्रण - Bharatpur Blog

श्री आनंदपुर धाम के संत-ट्रस्टी ने उपमुख्यमंत्री से की शिष्टाचार-भेंट:परमहंस दाता दयाल सत्संग में पधारने का दिया निमंत्रण

श्री आनंदपुर धाम के संत स्वामी जितेंद्र आनंद ट्रस्टी (श्री आनंदपुर ट्रस्ट ) संत आनंद (श्री आनंदपुर धाम जयपुर) ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार से भेंटवार्ता की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री को श्री आनंदपुर धाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सत्संग और ज्ञान की महिमा पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्री आनंदपुर धाम के संत स्वामी जितेंद्र आनंद (ट्रस्टी) और संत आनंद ने परम अराध्य श्री श्री परमहंस दाता दयाल जी सत्संग में पधारने का निमंत्रण दिया। साथ ही श्री आनंदपुर धाम की आनंद रामायण की पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान सुनील दादा, विशाल आनंद राव, कमलेश सिंह राव, सागर आनंद राव भी उपस्थिति थे। बता दें कि श्री आनंदपुर धाम सन् 1860 से स्थापित है और इसके देश-विदेश में 2000 से भी ज्यादा सत्संग केंद्र स्थापित है। करोड़ों श्रद्धालु यहां आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं।