Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
श्रीगंगानगर में बॉर्डर इलाके के गांवों में पहुंचे सांसद- विधायक:गांवों के हालातों का लिया जायजा, ग्रामीणों का बढ़ाया हौसला - Bharatpur Blog

श्रीगंगानगर में बॉर्डर इलाके के गांवों में पहुंचे सांसद- विधायक:गांवों के हालातों का लिया जायजा, ग्रामीणों का बढ़ाया हौसला

भारत-पाकिस्ताान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुन्नर और सांसद कुलदीप इंदौरा ने सीमावर्ती इलाके के श्री करणपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दोनों नेताओं ने बॉर्डर इलाके के गांवों के हालातों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। सांसद व विधायक ने ग्रामीणों से हालात की जानकारी लेते हुए बॉर्डर इलाके में परिस्थितियों से मुकाबला कर बस रहे ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया और उनके देश की सुरक्षा में उनके सहयोग की सराहना की। विधायक और सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि वे सतर्क रहें। किसी भी आपात स्थिति में सेना का सहयोग करें। और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उपयोग करें व रात के समय से घरों से ना निकले। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर ही लाइट जलाएं। साथ ही इलाके में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोग देश की सुरक्षा के लिए मजबूत दीवार हैं। उनका मनोबल बना रहना जरूरी है। विधायक कुन्नर ने राज्य सरकार से मांग की कि सीमावर्ती इलाकों में डॉक्टरों के खाली पद जल्द भरे जाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी से ग्रामीणों को इलाज में परेशानी होती है। चिकित्सा सेवाएं बेहतर हों, इसके लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। दौरे के दौरान सांसद व विधायक में पहलगांव हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा।