भास्कर न्यूज | जालोर शहर सहित जिलेभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। जिलेभर में गुरुवार को सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन बाद में कभी-कभी बादलों की आवाजाही के बीच धूप छांव बनी रही। वहीं दिनभर हवा नहीं चलने से उमस भी बढ़ी। हालांकि शाम होते समय फिर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने लगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। बारिश और अंधड़ के कारण जालोर का तापमान 42 डिग्री पार से 31 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन उसके बाद पिछले 4 दिन में दिन के पारे में फिर से 4.1 डिग्री उछाल के साथ गुरुवार को 35.7 डिग्री दर्ज किया। वहीं चार दिन में 3.4 डिग्री के उछाल के साथ न्यूनतम तापमान गुरुवार को 24.4 डिग्री दर्ज किया है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन शुक्रवार और शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव की आशंका है। चार दिन में ऐसे बढ़ा पारा आगे क्या… 2 दिन का अलर्ट आगामी दो दिन मौसम विभाग का यलो अलर्ट, इस दौरान अंधड़ और हवा के तेज झोंके चलने की प्रबल आशंका है। इस दौरान शुक्रवार को 30 से 40 किमी और शनिवार को 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इन दो दिनों में जिले के कुछ हिस्सों हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में फिर से तापमान घटेगा। 8 मई 35.7 24.47 मई 34.5 22.16 मई 33.4 20.95 मई 31.6 21.0
