भरतपुर|राजस्थान पटवार संघ की भरतपुर जिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष आकाश सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में विष्णु भातरा को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं अरविंद सोलंकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकुर पाठक को उपाध्यक्ष, नेत्रपाल जाटव को संगठन मंत्री, हेमेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री और रानू जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सोलंकी ने कहा कि संगठन के सामने फिलहाल कई अहम चुनौतियां हैं, जिनमें पदोन्नति प्रक्रियाओं में देरी, तकनीकी संसाधनों की कमी और फील्ड स्तर पर बढ़ते काम का बोझ शामिल हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करेगी। जल्द ही हम जिला स्तरीय बैठकें कर समस्याओं का एक डाटा तैयार करेंगे, जिसे राज्य स्तर पर रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी गईं और संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, दौलत, रामकिशन, योगेंद्र, धर्मेंद्र, करण सिंह, सुनील, लोकेश, धर्मेंद्र जैन, धर्म सिंह, पवन, वीरेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में पटवारी और गिरदावर मौजूद रहे।
