Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी:कनाडा भेजने के नाम पर लिए रुपए, नहीं मिला वर्क परमिट - Bharatpur Blog

विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी:कनाडा भेजने के नाम पर लिए रुपए, नहीं मिला वर्क परमिट

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे को स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवाया गया, लेकिन उसे वहां वर्क परमिट नहीं मिला, उसे वहां भिजवाने के दौरान वर्क वीजा दिलवाने का विश्वास दिलाया गया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पीड़ित का कहना है कि उसने बेटे को कनाडा भिजवाने के लिए चार लाख रुपए चंडीगढ़ की महिला को दिए थे। इसके साथ ही स्टडी वीजा पर बेटे के वहां रहने के दौरान उसके चार लाख 80 हजार रुपए खर्च हो गए लेकिन उसे वर्क वीजा नहीं मिल पाया। ऐसे में उसने 8 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

सेतिया कॉलोनी के लाजपत पुत्र देवाराम सिंधी ने बताया कि उसे अपने बेटे को कनाडा भिजवाना था। उसे उसके परिचत ज्योति शर्मा ने कुंजविहार निवासी महिला प्रियंका से मिलवाया। प्रियंका चंडीगढ़ में स्टूडेंट को विदेश भिजवाने का काम करती है। कुछ माह पहले प्रियंका ने उसके बेटे को विदेश भिजवाने के लिए उससे चार लाख रुपए लिए और उसके बेटे को कनाडा भिजवा दिया। उसने विश्वास दिलाया था कि उसके बेटे को वर्क परमिट दिलवा देगी।
जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार ने बताया कि लाजपत के बेटे को विदेश गए हुए लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे वर्क परमिट नहीं दिया गया है। ऐसे में जहां उसके बेटे को भिजवाने के लिए उसके 4 लाख रुपए खर्च हो गए वहीं 4 लाख 80 हजार रुपए उसके वहां रहने आदि के खर्च हाे गए। ऐसे में उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में अपने साथ 8 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।