Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
वरसिंगपुर में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित - Bharatpur Blog

वरसिंगपुर में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर ग्राम पंचायत वरसिंगपुर पंचायत समिति सागवाड़ा में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामवासियों की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित विभागाध्यक्ष से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामवासियों ने परिवेदनाओं को प्रस्तुत किया। कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर ही परिवेदना का निस्तारण ग्राम, जिला अथवा राज्य स्तर जिस स्तर से संबंधित है और उसका निस्तारण कब तक किया जा सकता है, उसकी जानकारी ग्राम वासियों को देने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों न रिंगवाल निर्माण, श्मशान घाट के नव निर्माण कार्य, वरसिंगपुर पटवार मण्डल को सागवाड़ा तहसील में जोड़ने, सीसी सड़क का निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत वरसिंगपुर पटवार मंडल को भू-अभिलेख वृत सागवाड़ा में यथावत रखने, राजस्व गांव बडलिया में विकास कार्य करने, बडलिया में सड़क, तैजोर तालाब व सौर्न्दयीकरण, तैजोर तालाब को भीखा भाई सागवाड़ा नहर परियोजना से जोड़ने, उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने, सेवक पुजारी समाज वरसिंगपुर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के जिला सामुदायिक भवन निर्माण करने की परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। राउमावि वरसिंगपुर के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सभी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अध्ययन करें । इस अवसर पर सरपंच जितेंद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सागवाड़ा, तहसीलदार सागवाड़ा गोगाराम, नायब तहसीलदार उमाकांत पंडया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।