Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
लव होम को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट अवॉर्ड - Bharatpur Blog

लव होम को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट अवॉर्ड

जयपुर/जोधपुर | प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित अफोर्डेबल हाउसिंग अवॉर्ड्स 2025 में लव होम मारवाड़ को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ अफोर्डेबल आवासीय प्रोजेक्ट घोषित किया गया। यह सम्मान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखान साहू ने प्रदान किया। लव होम मारवाड़ को यह पुरस्कार समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए मिला। इस प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाएं, समय पर डिलीवरी और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसने कम कीमत में उच्च गुणवत्ता का वादा निभाया, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।