Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
रेडक्रॉस दिवस कल, 15 दिव्यांगों को मिलेगी ट्राई साइकिल, उपकरण - Bharatpur Blog

रेडक्रॉस दिवस कल, 15 दिव्यांगों को मिलेगी ट्राई साइकिल, उपकरण

भरतपुर| रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक सर हैनरी ड्यूनोट का जन्मदिन (विश्व रेडक्रॉस दिवस) 8 मई को सुबह 10 बजे रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति कृष्णा नगर में मनाया जाएगा। रेडक्रॉस सचिव पवन खण्डेलवाल के अनुसार 8 मई को 15 दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल, 6 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 10 आजीवन सदस्यों को राष्ट्रीय मुख्यालय का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के लिए 6 व्यक्तियों का संस्था द्वारा सम्मान किया जाएगा।