जयपुर के रामानन्द चौधरी वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) के नए महासचिव चुने गए हैं। शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए चुनाव में पूर्व महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ समर्थित पैनल विजयी रहा। हिमाचल प्रदेश के वीरेन्द्र कंवर अध्यक्ष बने। चुनाव में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 66 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। वीएफआई चुनाव पहले 17 फरवरी 2023 को होने थे, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट की रोक के चलते टल गए थे। 9 मई 2024 को कोर्ट ने रोक हटाई और वहीं से प्रक्रिया फिर शुरू हुई। नई कार्यकारिणी : अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर, महासचिव रामानन्द चौधरी, उपाध्यक्ष एनवी हनमंथ रेड्डी, सुसान्त बिस्वासरमा, कोषाध्यक्ष हरिसिंह चौहान, संयुक्त सचिव आनन्द शंकर राजहंस, कुलदीप वत्स, सदस्य बिनोय जोसफ, मिथलेश सिंह, उत्तम राज, एस. रामदासे, प्रथा दास।