Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
राजस्थान विवि का होम साइंस विभाग अब ‘कम्यूनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज’ के नाम से जाना जाएगा, डिग्री भी इसी नाम से मिलेगी - Bharatpur Blog

राजस्थान विवि का होम साइंस विभाग अब ‘कम्यूनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज’ के नाम से जाना जाएगा, डिग्री भी इसी नाम से मिलेगी

आरयू के होम साइंस विभाग अब कम्यूनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज के नाम से जाना जाएगा। तीन अलग-अलग विषय डवलपमेंट कम्यूनिकेशन एंड एक्सटेंशन, खाद्य एवं पोषण तथा ह्यूमन मन डेवलपमेंट के नाम से मिलने वाली डिग्री भी अब कम्यूनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज की मिलेगी। तीनों विषय में सीटों की संख्या 15-15 हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि आधुनिक युग और लोगों की सोच के चलते नाम बदला गया है। पहले सिर्फ महिलाएं ही प्रवेश लेती थीं, लेकिन अब नए नियमों के तहत इस कोर्स में पुरुष भी प्रवेश ले सकेंगे। URATPG-2025 : पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन 7 मई से : राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2025-26 में पीजी प्रवेश परीक्षा ( यूआरएटीपीजी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से प्रारंभ होगी। जिसकी अंतिम तिथि 24 मई है। एक विद्यार्थी किसी भी तीन विषय में प्रवेश परीक्षा दे सकता है। संयोजक प्रो. राम अवतार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण के आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी को विभाग या केन्द्र में जमा नहीं कराए। परीक्षा परिणाम के बाद में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। जिसमें किसी भी विषय में दी गई प्रवेश परीक्षा से संबंधित पांंच अलग-अलग विषयों में आवेदन कर सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं। गोल्ड मेडल में कितने पुरुष व महिला समारोह पुरुष महिला 32वां 27 90 33वां 23 98 34वां 27 97 ( आरयू का दीक्षांत समारोह) फैकल्टीडिग्रियां आर्टस70035 साइंस24582 एसएस14115 कॉमर्स15189 मैनेजमेंट127 एफए445 विधि1381 शिक्षा24399 सीसीटी14 डिग्रियों का ग्रेस पास राजस्थान विश्वविद्यालय में 15 मई को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर में होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर शनिवार को सीनेट की कुलपति सचिवालय में मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें 9 संकाय के 1 लाख 50 हजार 287 डिग्रियों का अनुग्रह (ग्रेस) पास किया। इसके अलावा पीएचडी की उपाधि मिलने वाले 309 विद्यार्थियों और 124 गोल्ड मेडल वालों को सीनेट सदस्यों ने अनुमति दे दी है। राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने में इस बार भी बेटिया आगे हैं।