श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया। मंगलवार की देर रात साढ़े बारह बजे पाकिस्तानी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। मामला जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के एक एक्स गांव के पास का है। घुसपैठिया भारतीय सीमा में पिलर की तरफ आने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे सचेत किया। फिर भी वह नहीं माना। इसके बाद जवानों ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास कुछ पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है। खबर अपडेट की जा रही है…
