Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
राजस्थान में आज भी बारिश की संभावना:26 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अजमेर में 14 साल में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई - Bharatpur Blog

राजस्थान में आज भी बारिश की संभावना:26 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अजमेर में 14 साल में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई

राजस्थान में शुक्रवार (27 दिसंबर) को तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में सर्दी बढ़ गई है। हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर के कई इलाकों में जबरदस्त ओले गिरे। सीकर में मौसम के इस बदलाव से रात और दिन के तापमान में केवल 1.5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। यहां रात और दिन में सर्दी बराबर रही। अजमेर में पिछले 24 घंटे के दौरान 21.4MM से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई। यह पिछले 14 साल में दिसंबर की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज (28 दिसंबर) भी कोटा, भरतपुर संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और 26 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव से कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान इतना गिर गया कि रात से भी ज्यादा ठंडे रहे। पिलानी (झुंझुनूं) में कल (27 दिसंबर) दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर और जालोर की रात से भी ज्यादा ठंडा था। इन सभी शहरों में कल न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। घने कोहरे की चपेट में शहर
बारिश के साथ ही कल बीती रात कई शहर घने कोहरे की चपेट में आ गए। जयपुर, अजमेर, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर, भीलवाड़ा और पाली के एरिया में कल देर शाम से ही कोहरा छाने लगा। रात होते-होते यह और घना हो गया। सीकर में 24 घंटे में 2 डिग्री भी नहीं चढ़ा पारा
सीकर जिले में 26 दिसंबर की रात को तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, लेकिन 27 दिसंबर को पूरे दिन यानी 24 घंटे के दौरान ये एक डिग्री सेल्सियस भी नहीं चढ़ा। कल सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तक ही चढ़ा और वापस गिरने लगा। अजमेर में बारिश का नया रिकॉर्ड
अजमेर जिले में कल पूरे दिन रुक रुककर अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 21.4MM से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। ये बारिश अजमेर जिले में पिछले 14 साल में दिसंबर के महीने में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले अजमेर जिले में साल 2017 के दिसंबर में 7.1MM बारिश दर्ज हुई थी, जो साल 2010 के बाद सबसे ज्यादा थी। 30 और 31 को मौसम साफ रहेगा
30 और 31 दिसंबर से आसमान साफ होगा और सर्द हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होगी।