युकां प्रदेशाध्यक्ष पुनिया का स्वागत किया

चित्तौड़गढ़ | यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांगरिया विधायक अभिमन्यु पुनिया के आगमन पर ओछड़ी टोलनाके पर वरिष्ठ प्रदेश सचिव युवराज श्रीमाली की अगुवाई में मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा पहना कर स्वागत कर संगठनात्मक चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल, पार्षद बृजकिशोर स्वदेशी, खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिंटू खटीक, जिला महासचिव हेमंत मेनारिया, शुभम वैष्णव, मिथिलेश सुखवाल, विनोद सुथार, हिमांशु सुखवाल, चिराग टेलर, आशीष शर्मा, प्रतीक शाह, निखिल पांड्या, रितिक परमार आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।