भास्कर संवाददाता | पाली अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर शनिवार को घर-घर यज्ञ के तहत सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आर्य समाज एवं आर्य वीर दल पाली के प्रचार-प्रसार मंत्री के आवास पर अनुष्ठान हुआ। प्रचार मंत्री घेवरचंद आर्य ने बताया कि विजय राज आर्य के ब्रह्मत्व में आचमन, अंग स्पर्श, ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद विधिवत यज्ञ किया गया। विजयराज आर्य ने कहा कि परमात्मा की सृष्टि में प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है इसी प्रकार मनुष्य के शरीर में भी प्रतिक्षण यज्ञ हो रहा है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी पूनमचन्द वैष्णव, आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, सुमित्रा देवी आर्या, आर्य वीर दल से सचिव हनुमान आर्य, संचालक भरत कुमावत, रीकू पंवार, कैलाश आर्य, प्रेक्षा आर्या, साक्षी आर्या, पीयूष आर्य मौजूद रहे।