Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी VIDEO:युवक 3 घंटे बाद लौटा तो नहीं मिली बाइक,चोर के पास प्लास्टिक बैग भी था - Bharatpur Blog

मैरिज गार्डन के बाहर से बाइक चोरी VIDEO:युवक 3 घंटे बाद लौटा तो नहीं मिली बाइक,चोर के पास प्लास्टिक बैग भी था

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। तीन घंटे बाद जब युवक लौटा तो उसे बाइक नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। चोर के हाथ में प्लास्टिक बैग भी था। अब इस फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह मोहम्मद शोएब की बाइक लेकर सीकर के प्रधान जी का जाव में शादी समारोह में गया था। जहां पर रात 9 बजे के करीब उसने बाइक को लॉक लगाकर पार्किंग में खड़ा किया। रात को 12 बजे के करीब जब अजहरुद्दीन पार्किंग में गया तो उसे बाइक नहीं मिली। अजहरुद्दीन ने आसपास में काफी तलाश की लेकिन बाइक का कुछ नहीं पता चल पाया। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो उसमें एक चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोर के हाथ में नीले रंग का एक प्लास्टिक बैग भी था। अब उद्योग नगर पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में गहने और एक लाख लेकर भागी दुल्हन:गुड़गांव में लिव इन पार्टनर के साथ रह रही, पति ने चोरी का मामला दर्ज करवाया सीकर के उद्योग नगर इलाके में शादी के 25 दिन बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से चली गई। पति ने अब पत्नी के खिलाफ लाखों रुपए के गहने और 1 लाख रुपए नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)