भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में मूर्ति अनावरण, वरिष्ठजन सम्मान, कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश सचिव शिवप्रकाश माली ने बताया कि शोभायात्रा का कई जगह वरिष्ठ समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा रामनगर नाडोलिया से शुरू होकर पावटा चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में मातृशक्ति व युवा साथी भजनों पर थिरकते नजर आए। सभी समाजजनों एवं मेहमानों की उपस्थिति में माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण पटिका का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुरेश झंवर, बड़ीसादड़ी के पूर्व चेयरमैन पुष्करराज माली, पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झवर, नवीन पटवारी, एसीईओ राकेश पुरोहित, बेगूं एडीएम विनोद मल्होत्रा, अरूण कंडारा, माली समाज चोखला अध्यक्ष छोटू माली, आल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष नारायण मावर, राजस्थान सैनी महासभा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मावर, फुले ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राहुल माली व विशिष्ट समाजजन पदाधिकारी व मातृशक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने सावित्री बाई फुले की मूर्ति का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पावटा चौक में सभा हुई। संचालन आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान के प्रदेश महामंत्री राजन माली ने किया। सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान अध्यक्ष हेमराज करोड़ीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल दगदी, शोभागमल चौहान, महामंत्री कन्हैयालाल दगदी (पार्षद), शिव धुवारिया, कन्हैयालाल मावर रामनगर एवं विशिष्ट समाजजनों के नेतृत्व में अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद वरिष्ठजन सम्मान एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने नवनियुक्त टीम को शपथ दिलाते हुए ज्योति बा फुले व सावत्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। दोनों प्रतिमा की शहर में स्थापना पर भामाशाह बद्रीलाल माली रोलिया व राजन माली को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने माली समाज के लिए पूर्व किए कार्यो पर प्रकाश डाला। पूर्व चेयरमैन सुरेशचंद झंवर, पुष्करराज माली बड़ीसादड़ी, अरूण कंडारा ,भीलवाड़ा अध्यक्ष गोपाल माली, प्रदेश सचिव बंशीलाल रागसिया व अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। साथ ही समाजसेवी सूरत निवासी रतन छुलीवाल ने सावित्री बाई फुले के महिला शिक्षा के योगदान को रखा। एसीईओ राकेश पुरोहित ने गो भक्ति की महिमा बताई। बेगूं एडीएम विनोद मल्होत्रा ने ज्योति बा फुले व सांवित्री बाई फुले की प्रतिमा स्थापनना को शहर के लिए नवाचार बताया। मूर्ति अनावरण में सहयोग पर समाजसेवी बद्रीलाल माली तारापुर वाले का समारोह में विधायक आक्या सहित समाजजनों ने स्वागत किया। समारोह में समाज में सकारात्मक कार्यों के लिए किशन दगदी की ओर से 51 हजार रूपए व मेवाड़ चोखला अध्यक्ष छोटू माली ने 30 हजार की घोषणा की। संस्थान के पदाधिकारी रामेश्वर किरोड़ीवाल ने आभार जताया। ये पदाधिकारी भी रहे मौजूद: माली समाज मेवाड़ चोखला अध्यक्ष छोटू गोयल, हीरालाल सरदारगढ़, मदन दगदी कपासन,आल इंडिया सैनी समाज प्रदेश सचिव बंशीलाल रागसिया, भीलवाड़ा अध्यक्ष गोपाल माली, रमेश बिदा, आल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्थान जिलाध्यक्ष नारायण माली, सावित्री बाई फुले विकास सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष रतन लाल दगदी, धुलीराम गोयल, ज्ञान मावर, बोथलाल दगदी,किशन जादम,संपत तंवर,नारायण मावर, महामंत्री शिव धुवांरिया, कन्हैयालाल मावर, मंत्री चुन्नी लाल आबाना,रतन लाल तुंगरिया,भेरू लाल तुंगरिया, शोभाग जादम,देवीलाल सेंती, रतन लाल चांगवाल, सहमंत्री कन्हैयालाल रोलिया, विष्णु डाबरिया,जितेंद्र जादम, महासचिव बालकिशन चव्हाण, रामेश्वर लाल करोड़ीवाल, सचिव नवीन माली, सहसचिव किशन मावर, कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल दगदी, नारायण आबाना, सांस्कृतिक सचिव कमलेश तुंगरिया, हरलाल गोयल,खेल मंत्री सुरेश खंडीवाल,शिव प्रकाश दगदी, अमृत माली, पूरणमल मारोठिया, आईटी विभाग के महावीर माली, कमलेश दगदी सहित समाजजन उपस्थित रहे।