महाराणा सांगा की 543वीं जयंती मनाई

भास्कर संवाददाता| पाली राजपूत सभा भवन राजेन्द्र नगर में शनिवार को महाराणा सांगा की 543वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मां करणी बालिका शाखा की बालिका ओम कंवर ने महाराणा सांगा की जीवनी पर प्रकाश डाला। मालम सिंह हेमावास ने महाराणा के विभिन्न युद्धों व वीरता के बारे में बताया। झुंजार सिंह देणोक ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बयान के लिए माफ़ी मांगने को कहा। इस दौरान परबत सिंह वेलार, गोपाल सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह बधाल, सुन्दर सिंह बागड़िया, नाथूसिंह गोटन संभू सिंह रामपुरा तखत सिंह भालेलाव व महिला शाखा की भागीदारी रही।