भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की टिफिन बैठक कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। उत्पादकता और देश का कुल उत्पादन दोनों बढ़ेंगे बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना व दलहन मिशन सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन देश की कृषि को नई दिशा देंगे। इन योजनाओं से न केवल कुल कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि कम उत्पादकता वाले, पिछड़े और सिंचाई की सुविधाओं से वंचित जिलों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा इन योजनाओं से किसानों की उत्पादकता और देश का कुल उत्पादन दोनों बढ़ेंगे। यह किसानों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाली पहल है। खेती भाजपा की विकास यात्रा का हिस्सा भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक, किसानों के लाभ के लिए अनेक सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि खेती भाजपा की विकास यात्रा का हिस्सा रही हैं। भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों के लापरवाह रवैये को बदला है। टिफिन बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, प्रधान काबरा, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, तरुण टिक्कीवाल, शम्भू शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री विनय सिंह ताखर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जैन, राजेश मंगल, देवराज गुर्जर, पंकज पहाड़िया, भंवर लाल ,रामेश्वरलाल, संतराम, पोखरलाल जाट सहित अन्य मौजूद रहे।