अलवर| भाजपा अलवर उत्तर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी का भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला उपाध्यक्ष संदीप दीक्षित के नेतृत्व में गुलदस्ता व भगवान शिव का शक्ति प्रतीक त्रिशूल भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश रावत, कमल यादव, सुरेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतवीर यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभय बिधूड़ी, भाजपा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष बहरोड़ प्रशांत यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय मीर, जयप्रकाश शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, हनुमान यादव आदि मौजूद रहे।
