Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली - Bharatpur Blog

भागवत कथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली

भांडारेज| ग्राम पंचायत बैरावास में श्रीमद् भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत ठाकुरजी मंदिर से हुई। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश, ध्वज और श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। श्रीमद् भागवत पुराण को रामचरण शर्मा सिर पर लेकर चल रहे थे। ध्वज को जगदीश प्रसाद शर्मा संभाल रहे थे। प्रधान कलश मीरा देवी शर्मा ने उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। रास्ते भर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जगदीश प्रसाद शर्मा, अनूप शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा सहित दर्जनों महिला-पुरुष यात्रा में शामिल रहे। यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। वहां कथावाचक सत्यनारायण महाराज उच्चैन वाले ने श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा, यह कथा दिव्य ज्ञान और भक्ति का स्रोत है। इसे ईमानदारी, एकाग्रता और समर्पण से सुनने पर भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और अमरता की अनुभूति होती है। कथा स्थल पर भी अनूप शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे थे।