Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
बाइक स्लिप होने से दो व्यक्तियों की मौत:परिजनों ने जताया हत्या का शक,पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया - Bharatpur Blog

बाइक स्लिप होने से दो व्यक्तियों की मौत:परिजनों ने जताया हत्या का शक,पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया

बारां जिले के छाबड़ा थाना क्षेत्र में 30 सितम्बर को हुए सड़क हादसे में दूसरे व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक स्लिप होने से दो व्यक्तियों की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के रिश्तेदार अमरलाल ने बताया कि नारायणपुरा गांव निवासी दानमल भील (42) और मांगीलाल भील बाइक पर सवार होकर छाबड़ा जा रहे थे, तभी काकरा गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली और दोनों घायल अवस्था में पड़े थे। हादसे में मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दानमल ने नौ दिन बाद कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक दानमल के भतीजे रवि कुमार ने बताया कि दोनों मक्का बेचने जा रहे थे, लेकिन जिस स्थिति में वे मिले उससे संदेह होता है कि यह मात्र एक्सीडेंट नहीं था। बाइक पूरी तरह सुरक्षित थी और दानमल के सिर व कंधे पर गंभीर चोटें थीं। दोनों के साथ मारपीट की थी, क्योंकि शरीर पर चोटों के निशान थे जबकि बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ था। छाबड़ा थाना अधिकारी राजेश खटाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बाइक स्लिप होने से दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक मांगीलाल के बेटे ने भी हादसे को दुर्घटना बताते हुए लिखित में शिकायत दी है। दूसरे व्यक्ति दानमाल की कोटा मेडिकल कॉलेज में 9 दिनों बाद दम तोड़ दिया। हालांकि, परिजनों द्वारा मारपीट की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच फिर से शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।