धौलपुर के बसेड़ी में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भूतेश्वर महादेव मंदिर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 5 जून से शुरू हुआ है। इस पंद्रह दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण और जल स्रोतों का उचित रखरखाव है। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनीत सिंह परमार मौजूद रहे। नगर पालिका टीम, भूतेश्वर विकास समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पार्वती नदी की सफाई की। अधिशासी अधिकारी परमार ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जल संग्रहण के साथ-साथ जल स्रोतों की स्वच्छता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। परमार ने लोगों से जल संरक्षण और जल स्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता आवश्यक है। कंटेंट- अंकित गर्ग, बसेड़ी