कुंडल| महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती खड़का में मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शोभायात्रा में झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। खड़का कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान नाथू लाल सैनी ने बताया कि जयंती पर भौंमिया महाराज से 51 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तकिया वाले बाबा तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह शर्बत का वितरण किया। शोभायात्रा में ग्रामीण नाचते गाते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। कुंडल भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र सहयोजक अनिल कुमार सैनी ने बताया की महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के जनक थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले का विशेष योगदान रहा है। देश में महात्मा फुले को एक महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी के तौर पर जाना जाता है। इस अवसर पर माहात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके नंद किशोर सैनी, सुरेश सैनी, नांगराम सैनी, रवि कुमार सैनी, कालू राम सैनी, रामफूल सैनी, हनुमान सहाय सैनी, नाथू लाल सैनी पटेल, महेश सैनी, रामनारायण सैनी, रामावतार सैनी, मोती लाल सैनी मौजूद रहे।
