5 जून से 20 जून 2025 तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन करेगी। प्रतापगढ़ में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में इस अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण के लिए मानक के अनुसार गड्ढे खोदे जाएंगे। कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में प्लास्टिक उपयोग, कचरा प्रबंधन और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 5 जून को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस दिन वंदे गंगा कार्यशाला, सांस्कृतिक संध्या और नर्सरियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। लवकुश वाटिका में कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा नेचर वॉक, प्रतियोगिताएं, बाल सभा और वंदे गंगा प्रभात फेरी का आयोजन होगा। जल स्रोतों की सफाई और मरम्मत की जाएगी। रैली भी निकाली जाएगी। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
