Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
पुलिस की टीमों ने 431 स्थानों पर दबिश दी, 80 बदमाश गिरफ्तार - Bharatpur Blog

पुलिस की टीमों ने 431 स्थानों पर दबिश दी, 80 बदमाश गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता | चूरू चूरू पुलिस ने एक ही दिन में जिले में 80 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें 24 सक्रिय बदमाश भी शामिल हैं। पुलिस की 58 टीमों में शामिल 283 पुलिस अधिकारी व सिपाहियों ने 431 स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। देश में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना को देखते हुए जिले में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, धर्मशाला, मुसाफिरखाना, कच्ची बस्तियों व दूर-दराज के संदिग्ध स्थानों पर तलाशी भी की गई। एसपी जय यादव के अनुसार सक्रिय व वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। अवैध शराब जब्त कर सात मामले भी दर्ज किए गए। आर्म्स एक्ट में एक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 14 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए। जिले में 21 एचएस को भी चैक किया। अभियान को लेकर चूरू एएसपी लोकेंद्र दादरवाल, राजगढ़ के एएसपी किशोरी लाल, सुजानगढ़ के एएसपी दिनेश कुमार के सुपरविजन में जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ व उनकी टीमों ने अंतिम रूप दिया। अभियान के दौरान चूरू कोतवाली, सालासर, चूरू सदर, रतननगर, सिद्धमुख, सुजानगढ़, छापर थाना पुलिस ने करीब 64 लीटर शराब जब्त कर सात मामले दर्ज किए। सुजानगढ़ | कोतवाली पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत कार्रवाई की। एसएचओ बेगाराम मीणा ने बताया कि तीन टीमों का गठन कर 22 जगह दबिश दी गई। इस दौरान 11 साल से फरार स्थायी वारंटी फिरोज (43) पुत्र फजलू रहमान खीची निवासी हनुमानधोरा सुजानगढ़ व स्थायी वारंटी नदीम (28) पुत्र मोहम्मद अली काजी निवासी झारिया चूरू को गिरफ्तार किया। इनके अलावा कालू पुत्र शंकरलाल बावरी निवासी भोजलाई बास, विकास सोलंकी उर्फ गजनी पुत्र सुनील सोलंकी निवासी गाड़ोदिया स्कूल, पवन पुत्र ताराचंद वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती को गिरफ्तार किया। सुजानगढ़. गिरफ्तार आरोपी।