Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
पीएनबी का दो दिवसीय महालोन मेला आज से - Bharatpur Blog

पीएनबी का दो दिवसीय महालोन मेला आज से

श्रीगंगानगर| मीरा चौक स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय के प्रांगण में होम लोन मेला लगाया जाएगा। पीएनबी के मण्डल प्रमुख सुधीर कुमार ने बताया कि मेले में श्रीगंगानगर में व्यापार को बढ़ाने के अलावा हाउसिंग लोन एवं सोलर लोन पर विशेष तौर पर ध्यान केन्द्रित रहेगा। 7 फरवरी को सुबह 10 बजे मीरा चौक स्थित मंडल कार्यालय में होम लोन मेले का शुभारंभ होगा। यह 8 फरवरी को भी जारी रहेगा। इस दौरान अनेक बिल्डर के साथ सोलर डीलर भी इस मेले में शामिल होंगे। लोन मेले का लोगों को भरपूर फायदा होगा। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को धान मंडी में ही पीएनबी एमएसएमई मेला लगाया जाएगा। अपने कारोबार को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले और नया व्यापार शुरू करने वाले लोग इस मेले का भरपूर फायदा उठा सकेंगे। मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि होम लोन एक्सपो में शून्य लीगल फीस, आकर्षक ब्याज दर, आसान डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया और विशेषज्ञों का वित्तीय परामर्श आदि की सुविधा भी रहेगी।