अजमेर में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बुलेट सवार 3 युवकों में से एक के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में एक वीडियो शुक्रवार देर शाम सामने आया। वीडियो क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स के नजदीक का है। वीडियो में बुलेट सवार तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। तीनों युवकों में से एक युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो सामने आया है। मामले में टीम को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। वीडियो में एक युवक के पास हाथ में हथियार दिखाई दे रहा है। हालांकि हथियार नकली है या असली और किस एरिया का है इसे लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला क्लियर हो पाएगा। एसपी वन्दिता राणा ने मामले में कहा कि वीडियो सामने आया है। जांच की जा रही है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
