पाली में महेश नवमी पर निकाली शोभायात्रा:शहर में गूंजे भगवान महेश के जैकारे, झांकियों ने मोहा मन

महेश नवमी महोत्सव के तहत बुधवार को माहेश्वरी समाज की ओर से शहर में गाजे-बाजे के साथ भगवान भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा नाचते गाते हुए चल रहे थे। पुरूष भगवान महेश के जैकारे लगाते हुए तो महिलाएं मंगलमय गीत गाते हुए माहौल को धर्ममय बनाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल भगवान महेश सहित विभिन्न झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में कई जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रविमोहन भूतड़ा ने बताया कि पाली शहर के नाडी मोहल्ला माहेश्वरी भवन से सुबह शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। जो बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, रघु नाथजी का मंदिर, व्यंकटेश मार्ग होते हुए राम नगर स्थित शिव वाटिका पहुंच सम्पन्न हुई। जहां महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें महामंत्री भुवनेश काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप सारड़ा, कोषाध्यक्ष शरद कालानी, सुशील भट्‌ड, नीरज राठी, महेश सारड़ा, जगदीश प्रसाद लोहिया, जेठमल चंडक, प्रवीण कुमार तोषनीवाल, शिवप्रकाश झंवर, श्यामसुंदर तापडिय़ा, विपिन माछर, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष तरूण तोषनीवाल, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शांति कसार सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग शामिल रहे।