पारा चढ़ा फिर भी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 40° से नीचे

श्रीगंगानगर| नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब भी प्रदेश में बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी गर्मी से राहत रही है। वजह है गुरुवार को रात अंधड़-बारिश की वजह से अब भी तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच सका है। अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 3 डिग्री अधिक होकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह मंे अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रह चुका है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन, आंधी व बारिश की संभावना है।