पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:आधुनिक भारत का निर्माता बताया, कहा- देश के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की

झालावाड़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़ ने नेहरू जी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कीं। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी ओम पाठक, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस शेख और फिरोज खान शामिल थे। भगवती प्रकाश, मनजीत सिंह कुशवाहा, सूरज करण नागर और भारत सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। इससे पहले विद्युत विभाग के इंटक कार्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ। यहां नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सर्वेश्वर दत्त शर्मा, डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, लालचंद रेगर और लक्ष्य वर्धन सिंह राठौड़ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।