टोंक | जिले में नौतपा के चौथे दिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। जो बुधवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया तापमान में तेजी के साथ ही आर्द्रता में भी तेजी रही। जिले में आर्द्रता 40 से 50 तक रही। उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान नजर आए। दोपहर में लू के थपेड़ों के साथ उमस भरी गर्मी रही। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्यिसयस एवं न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। नौतपा के पिछले तीन दिनों तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक रहा।