निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया

टोंक| सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज टोंक के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया की इस मौके पर नव मनोनीत प्रधान संरक्षक सौभागमल शर्मा, दशरथ किशोर शर्मा, अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार श्रोतिय, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा का माला, साफा, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा ने कहा की हम सब को मिलकर समाज एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। समारोह में प्रधान संरक्षक शंभूदयाल शर्मा, जिला संयोजक बाबू लाल शर्मा अमीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय, महामंत्री विष्णुदत्त खांडल, गिर्राज प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश राजोरा, विवेक शर्मा, राजाराम शर्मा, गोविंदनारायण आदि मौजूद रहे।