Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
ननि के केस अब नए वकील देखेंगे, 5 अधिवक्ता नियुक्त - Bharatpur Blog

ननि के केस अब नए वकील देखेंगे, 5 अधिवक्ता नियुक्त

भरतपुर। नगर निगम के कानूनी मामलों में अब पांच नए अधिवक्ता पैरवी करेंगे। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के बाद निगम ने पुराने सभी पैनल वकीलों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। नए पैनल में गोविंद सिंह डागुर, उत्तम शर्मा, यादवेन्द्र गुप्ता, रामदत्त त्रिपाठी और हिना गर्ग को शामिल किया गया है। नगर निगम कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी नवनियुक्त वकील निगम से जुड़े केसों में अब कानूनी सलाह और कोर्ट में प्रतिनिधित्व करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम से जुड़े सभी केसों की फाइलें अब पुराने अधिवक्ताओं से लेकर नए पैनल को सौंपी जाएंगी। इसके लिए विधि अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम ने जिला कलेक्टर व निगम प्रशासक सहित सभी संबंधित विभागों को इस निर्णय की सूचना भेज दी है।