भास्कर न्यूज. बाड़मेर| महावीर नगर स्थित यूनियन कार्यालय में नगरीय जलदाय कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नामा और संगठन मंत्री रामाराम गुरलिया ने की। इसमें कर्मचारियों की मांगों से नगर खंड अधिशाषी अभियंता बृजेश मीणा को अवगत कराया गया। संयुक्त महामंत्री टिकमाराम चौधरी ने बताया कि बैठक में नगरीय परियोजना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल को नगर अध्यक्ष और लाल मोहम्मद को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में बंशीलाल पंचारिया, उपाध्यक्ष कौशलाराम, कबुल खां, आईदान खां, जितेन्द्र सेंवर, गणपत छंगाणी, भजनलाल, सवाई खां और बाबुसिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। जिला महामंत्री भीखसिंह राजपुरोहित ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने गर्मियों में पानी जैसी सेवा को ईमानदारी से निभाने और संगठित रहने की सीख दी।
