Warning: Undefined array key "url" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 127

Warning: Undefined array key "path" in /home/n6rlwkp86wm0/public_html/bharatpurblog.com/wp-content/plugins/wpforms-lite/src/Forms/IconChoices.php on line 128
नए पश्चिमी विक्षोभ का असर:देर रात जयपुर के ​कई इलाकों में हल्की बारिश; आज 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, पारा गिरेगा - Bharatpur Blog

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर:देर रात जयपुर के ​कई इलाकों में हल्की बारिश; आज 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, पारा गिरेगा

प्रदेश में गुरुवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इससे अगले दो-तीन दिन मावठ का दौर चलेगा। जयुपर, अजमेर, पुष्कर सहित कई इलाकों में देर रात बूंदाबांदी व बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार नए विक्षोभ का असर शुक्रवार को सर्वाधिक होगा। इसे देखते हुए 13 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा, अजमेर, करौली, भरतपुर, बूंदी, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, सवाई माधोपुर में ओलावृष्टि की चेतावनी है। इधर, गुरुवार को शहरों में दिनभर बादल छाए रहे और सर्द हवा चली। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम बनने से दिन-रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। 27 दिसंबर को सक्रियता ज्यादा रहने से ओले-बारिश का दौर चलेगा। शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 29 से इस सिस्टम का असर खत्म होने के बाद मौसम शुष्क रहेगा। फतेहपुर-माउंट आबू सबसे सर्द बीते 24 घंटे में अजमेर, बाड़मेर, वनस्थली, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, भीलवाड़ा में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ा, बावजूद इसके यह सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे बना हुआ है। कोटा, जयपुर, स.माधोपुर सहित कई शहरों में कोहरा छाया रहा। न्यूनतम पारा माउंट आबू में 3, फतेहपुर में 3.8, संगरिया में 4.3, चूरू में 5, पिलानी में 5.7°, सीकर में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। RPSC ने दी राहत, गर्म कपड़े और जूते पहन सकेंगे अभ्यर्थी आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा परीक्षा 28 से शुरू हो रही है। अब अभ्यर्थी गर्म कपड़े और जूते पहन कर परीक्षा दे सकेंगे। पूर्व में जूते केंद्र के बाहर ही उतरवा लिए जाते रहे हैं। परीक्षा में 4.70 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में सिख धर्म के अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीक धारण कर सकेंगे। शाम को 6 बजे